क्रोहन रोग कितना गंभीर है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 14:15

क्रोहन रोग को सूजन आंत्र रोग (आईबीडी) के रूप में भी जाना जाता है। यह पाचन तंत्र के अस्तर की सूजन का कारण बनता है और अक्सर प्रभावित आंत्र ऊतकों की परतों में फैलता है। यह एक गंभीर स्थिति है जिसका सही और समय पर इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा हो सकती है।

क्रोहन रोग के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपके पाचन तंत्र के किस हिस्से में सूजन है।

सामान्य लक्षणों में शामिल है:

अक्सर दस्त
होना
पेट में दर्द
और ऐंठन, जो आमतौर पर खाने के बाद बदतर हो
अधिक थकान
बेवजह वजन कम होना
मल में खून और म्यूकस आना

आपको इन सारे लक्षणों या इनमें से किसी एक लक्षण का अनुभव हो सकता है। कुछ लोगों को गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं जबकि कुछ लोग केवल हल्के लक्षण महसूस करते हैं।

ये समस्याएं हफ्तों या महीनों तक बनी रह सकती हैं। इस दौरान या तो आपको बहुत हल्के लक्षण नजर आएँगे या कोई लक्षण नहीं दिखेंगे (इसे रिमिशन कहा जाता है)। इसके साथ ही कभी-कभी लक्षण काफी बढ़ जाते हैं (जिसे रिलैप्स कहा जाता है)।

कम सामान्य लक्षणों में शामिल है:

38 ° C (100 ° F) या इससे अधिक तापमान (बुखार)
उबकाई आना (मतली)
उल्टी
जोड़ों का दर्द और सूजन (अर्थराइटिस
)
आंखों की सूजन और जलन (यूवाइटिस
)
पैरों की त्वचा में दर्द, लालिमा और सूजन
मुंह का अल्सर

क्रोहन रोग से पीड़ित बच्चों का विकास सामान्य से काफी धीमी गति से होता है। क्योंकि सूजन के कारण शरीर भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info